भगवा गुलाब इंडिया

दुनिया के इस चमन में ढेरों गुलाब
बाग़बां ने जतन से तराशे हैं गुलाब
काँटों के दामन में रह खिलते गुलाब
रंग तो सभी हैं,पर महके हैं भगवे गुलाब |

पीर-पैग़म्बर, संत थे इंडिया के सवाब
दुनिया में जब भी हुए सवाले ख़ुदाब
भगवे ने बुलंद हौसलों से दिए जवाब
पूरी की अपनी सरज़मीं की तामीरे ख़्वाब |

यहाँ पनघट पे गीत गातीं पनिहारियाँ
सत्य, अहिंसा, धर्म से दूर होतीं कुरीतियाँ
सत्यम् शिवम सुन्दरम से सजा इंडिया
दसों दिशाओं में महकता भगवा गुलाब इंडिया..!!
वीणा विज ‘उदित’

Share and Enjoy:
  • Print
  • del.icio.us
  • Facebook
  • Google Bookmarks
  • Add to favorites
  • email
  • IndianPad
  • PDF
  • StumbleUpon
  • Twitter

No related posts.

One Response to “भगवा गुलाब इंडिया”

  1. ASHUTOSH 'ashu' Says:

    मुम्किन नहि कि आपकि यअदेन मेह्फुज रखि जयेन्गि
    मुम्किन है कि आप्कि यदे जरउर मह्फऊज रखि जयेन्गि

Leave a Reply