Bharat desh mahaan

मातृ-भूमि को शत शत प्रणाम
सारे जग में भारत देश महान |
*
मस्तक पे सजा हिमालय आलीशान
गंगा-यमुना जल-धाराओं का स्थान
मंदिर ,मस्जिद ,गुरुद्वारे ,चर्च
धर्मों को करते यहाँ सादर प्रणाम |
*
बापू ने सिखाया देश-भक्ति का ग़्यान
हिन्दी भाषा हिन्दुस्तान का मान
जब भी देश पर विपदा आई
सरहद पे जवानों ने दिया बलिदान |
*
विश्व में ऊँचा करें भारत का नाम
जान जाए पर बनी रहे तिरंगे की आन
सच्चे देश-भक्त बन भ्रष्टाचार भगाएं
विश्व में भारतीयों की बने यही पहचान ||
वीणा विज उदित

Leave a Reply