Archive for January 21st, 2008

झीने रिश्ते

Monday, January 21st, 2008

कुछ झीने रिश्ते
कितने कोमल
कितने कच्चे
जब फटते
कुतरे जाते
चाहे टँकें लगें
चाहे रफू करें
दोबारा वैसे न बन पाते
बेढ़ब्बे पैबन्द दिखते
अँधियारी सियाह रातें
ढँक लेतीं उसे
अपनी सियाहियों से
दिन के उजाले
सह नहीं पाते
उनका होना
लेकिन—
यह माँस में धँसे नाखून
कुतरे तो जाते हैं
निकाल कर
फेंके नहीं जाते
दीमक से चाटते
खोखला करते
जब तक जहान से
हम
चलता नहीं करते………!
वीणा विज ‘उदित’