भोर का तारा
художници на икониकोई कलरिंग -किताब नहीं है बाल-मन
जिसमें भर देंगे आप अपने मनचाहे रंग |
उसके अन्तस से प्रस्फुटित होंगे
रंग-बिरंगे सतरंगी नवरंगी ढेरों रंग |
बहने दो ना रंगों की सरिता में उसे
उभरने दो ना उसकी आत्मा में चाहत के रंग |
बाल-सुलभ उड़ान को भर लेने दो बाँहों में आसमान
फिर देखो कैसे निखर कर आएंगे रंग |
उसके पसंदीदा रंगों से भरें उसका दामन
सँभालकर रखें आप अपने पसंदीदा रंग |
चहुँ ओर के रंगों में अटका बाल-मन
चुननें दें उसे प्रकृति से स्वप्निल रंग |
अंतरिक्ष में उकेरेगा वह इक नया आसमाँ
बिखेरकर अपने अंतस के इन्द्रधनुषी रंग |
ज़मीं पर चमचमाता भोर का तारा बाल-मन
तूलिका से रंगेगा गगन में ,अरुणिम भोर का रंग | |
वीणा विज ‘उदित’
No related posts.